फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल के सांसद डाॅ. बर्क बीमार, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार को उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक व सांसद के पोते जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि उनके 93 वर्षीय दादा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचने के बाद से उनकी हालत में सुधार हुआ है। कमजोरी की शिकायत है। मुरादाबाद में उनका उपचार कर रहे अस्पताल के प्रबंधन ने बताया कि उनके गुर्दे में तकलीफ है। आईसीयू में भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है। उपचार से स्थितियां सुधरी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें