फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Aug 2024 06:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गांव मैथरा आलपुर निवासी दानवती (25) की मौत के मामले में पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव ढकनगला निवासी ओमपाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह वर्ष पहले उसने अपनी बेटी दानवती की शादी बहजोई के गांव मैथरा आलपुर निवासी हरवीर के साथ की थी। दानवती पर दो वर्ष की बेटी है। साथ ही वह छह माह की गर्भवती है। ससुराल वाले बेटी से एक भैंस व 20 हजार रुपये की मांग करते थे। असमर्थता जताने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे। बीती छह अगस्त को दहेज की मांग को लेकर पति समेत सास व ननद ने बेटी दानवती को फंदे से लटकाकर मार डाला। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति हरवीर समेत सास सत्यवती व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें