फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 26 Dec 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बनियाठेर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को जहर देकर मार दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मझावली गांव निवासी धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आरती की शादी चार साल पहले बनियाठेर थाने के फाजलपुर गांव निवासी पप्पू के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को परेशान करते थे। वह दहेज में बाइक, सोने की अंगूठी और भैंस आदि की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को खाना नहीं दिया जाता था। उसे रोजाना प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपियों ने 27 मई को विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद विवाहिता अपने मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद 10 अगस्त को ससुराल वाले समझौता करके विवाहिता को अपने साथ लेकर चले गए। आरोप है कि 19 दिसंबर को विवाहिता को दहेज के लिए जहर देकर मार दिया। उन्हें फोन से बेटी की मौत की जानकारी मिली। जब वह गांव पहुंचे तो पति समेत ससुराल के लोग गायब थे। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति पप्पू, ससुर राजपाल, सास शकुंतला, जेठ बलवंत, देवर मुनेश के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें