फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड: छोटे लाल पर थी अपने और भाई के परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी

विज्ञापन
चंदौसी के फतेहपुर शमशोई में पिता-पुत्र की हत्या के बाद तीसरे दिन गुमसुम बैठे परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। गांव फतेहपुर शमसोई में हुए दोहरे हत्याकांड में दो परिवारों का आसरा छिन गया है। मृतक छोटेलाल दिवाकर पर अपने व बड़े भाई के परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी। परिवार के पास खेती की जमीन नहीं है, छोटेलाल दिवाकर राजनीति के साथ ठेकेदारी कर दोनों परिवारों को पालन पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन

सपा नेता छोटेलाल दिवाकर के चार बेटे हैं तथा दो बेटों की शादियां हो गई थी। उनके बड़े भाई वीरपाल दिवाकर के तीन बेटे, दो बेटियां है तथा एक बेटे की शादी हो गई है। दोनों परिवारों में कुल 15 सदस्य है। सभी के पालन पोषण की जिम्मेदारी छोटेलाल दिवाकर के कंधों पर थी।
मृतक छोटेलाल के भतीजे राहुल ने बताया कि उनके पास खेती की जमीन नहीं है। वे गांव में जमीन बंटाई पर लेकर खेती करते हैं। सारी जिम्मेदारी चाचा यानी मृतक छोटेलाल के ऊपर थी। बताया कि कुछ समय पहले छोटेलाल दिवाकर के बड़े बेटे रवि की दिल्ली में पेटीएम कंपनी में नौकरी लग गई थी।
विज्ञापन

अब वह भी कमाने लगा है तथा पत्नी के साथ दिल्ली रहता है। अभी तक परिवार में अन्य कोई भी व्यक्ति नौकरी करने वाला नहीं है। छोटेलाल दिवाकर की मौत से दोनों परिवारों के ऊपर से आसरा छिन गया है।
आरोपियों के घर लटके ताले, पशुओं का कोई पता नहीं,
चंदौसी। गांव फतेहपुर शमसोई में छोटेलाल दिवाकर डबल मर्डर के हत्यारोपियों के घर पर ताले लटके हैं। आरोपी जितेंद्र व दूसरे आरोपियों के घर पशु पल रहे हैं। अब पशु कहां है, इसके बारें में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पशु तालों के अंदर घर में हैं या किसी अन्य व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दिये हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि पशु उनके घर में ही पल रहे हैं। लोगों का आना जाना लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें