फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था परिवार, हादसे में युवक और फूफा की मौत; मामा समेत तीन घायल

Mon, 10 Jul 2023 08:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

चंदौसी में एक डबल डेकर ने कार को चक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली से मौसेरे भाई के जन्मदिन से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी। दिल्ली में मौसेरे भाई के जन्मदिन में शामिल होकर लौटते समय बुलंदशहर के जहांगीरपुर के पास चंदौसी के सीता रोड निवासी अनूप शर्मा की गाड़ी में डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 32 वर्षीय अनूप शर्मा, गणेश कॉलोनी निवासी उनके 40 वर्षीय फूफा ज्ञानेश शर्मा की मौत की हो गई। वहीं हादसे में अनूप के मामा और दो दोस्त घायल गए। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


चंदौसी के सीता रोड निवासी अनूप शर्मा किसान हैं और उनकी बिजली उपकरणों की दुकान भी है। रविवार को दिल्ली निवासी उसके मौसेरे भाई कुलदीप का जन्मदिन था। शनिवार की शाम अनूप, गणेश कॉलोनी निवासी अपने फूफा ज्ञानेश शर्मा, बदायूं के थाना उघैती के गांव सोनाई निवासी मामा पवन शर्मा, इस्लामनगर के गांव सिटौली निवासी दोस्त संजीव, थाना फैजगंज बेहटा निवासी अतुल यादव के साथ जन्मदिन में शामिल होने गया था। 

रविवार को जन्मदिन में शामिल होने के बाद पांच लोग कार से रात में ही वापस चंदौसी के लिए चल दिए। रात में करीब चार बजे बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर के पास सामने से आ रही डबल डेकर बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे अनूप शर्मा, उसके फूफा ज्ञानेश शर्मा की मौत हो गई। उसके मामा पवन शर्मा, दोस्त अतुल यादव, संजीव घायल हो गए। घायलों को बुलंदशहर में ही भर्ती कराया गया। सूचना पर अनूप शर्मा और ज्ञानेश शर्मा के परिजन बुलंदशहर रवाना हो गए थे।
विज्ञापन


देर शाम तक दोनों के शव वापस नहीं आए थे। परिजनों ने अनूप शर्मा की पत्नी और घर की महिलाओं को हादसे में मौत की सूचना नहीं दी है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया था। परिजनों ने बताया कि बुलंदशहर पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें