फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डोंडी के युवक की नोएडा में मौत, शव गांव पहुंचा तो बिलख पड़े परिजन

Sat, 20 May 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। काम करने दिल्ली गए शादाब उर्फ बाबू (22) पुत्र नवीजान निवासी डोंडी थाना असमोली की बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे के दौरान नोएडा में मौत हो गई। शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि शादाबा एक माह पहले लकड़ी का काम करने के दिल्ली गया था। दिल्ली में काम कर रहा था। पांच दिन पहले ठेकेदार ने शादाब व उसके साथी को लकड़ी का काम करने के लिए आगरा भेज दिया था। शादाब व उसका साथी आगरा में लकड़ी का काम पूरा करने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। नोएडा में उनकी कार और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच टक्कर हो गई। जिसमें शादाब और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पिता नवीजान ने बताया की चार बच्चों में मृतक बेटा तीसरे नंबर का था। शुक्रवार को युवक का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें