फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कुत्तों ने दो लोगों को काटा...बंदरों के हमले में बुजुर्ग महिला घायल

Wed, 14 Oct 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विकासखंड असमोली क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्ते और बंदर हमला कर लोगों को घायल कर रहे हैं। मंगलवार को गांव मीरपुर साकीपुर में कुत्तों ने दो लोगों को काटकर घायल कर दिया, जबकि गांव मुबारकपुर बंद में सोमवार को घर में चारपाई पर लेटी लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को असमोली और मनोटा सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कुत्तों के हमले में महिला समेत दो घायल
मढ़न। गांव मीरपुर साकीपुर निवासी ओमप्रकाश शर्मा की पत्नी लता देवी मंगलवार को खेत से घर लौट रही थीं। गांव के पास पहुंचते पर कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर लोग दौड़े और किसी तरह महिला को बचाया। दूसरी ओर इसी गांव निवासी जगदीश परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया। परिजन उन्हें भी सीएचसी असमोली ले गए। आए दिन कुत्तों के हमले से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
बंदरों के हमले में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला घायल
ओबरी। मुबारकपुर बंद गांव निवासी मोहम्मद इखलाख की लकवाग्रस्त मां रफीकन (90) सोमवार को घर में चारपाई पर लेटी थीं। परिजन घर से बाहर गए थे। इसी दौरान बंदरों का झुंड घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और बंदरों को भगाकर बुजुर्ग महिला को बचाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। परिजनों ने उन्हें मनोटा सीएचसी में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें