फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम बालक को नोंचा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर मोहम्मदाबाद में आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम बालक पर जानलेवा हमला कर दिया। मासूम की चीखपुकार होने पर गांव ही दंपती बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह कुत्तों के झुंड से मासूम को बचाया और आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। बच्चे की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। परिजन सदमे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को करीब सुबह 9 बजे गांव जलालपुर मोहम्मदाबाद निवासी मुकेश के पांच वर्षीय बेटे गौतम को आधा दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और जानलेवा हमला किया। हमला उस समय हुआ जब मासूम जंगल की ओर से अपने घर लौट रहा था।
जैसे ही गांव के नजदीक पहुंचा तो अचानक कुत्तों ने घेर लिया और हमला कर दिया। मासूम बालक की चीख निकलने पर गावं के ही मोहम्मद शफीक और उनकी पत्नी रेहाना मासूम बालक को बचाने के लिए दौड़ पड़ी। कुत्तों से किसी तरह बचाया और निजी वाहन की सहायता से संभल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित पिता ने बताया कि कुत्तों ने उनके बेटे के पूरे शरीर को नोंच कर जख्मी कर दिया है। गर्दन को भी काटा गया है। पीड़ित पिता ने कहा कि यदि समय रहते गांव के दंपति बचाने नहीं आते तो शायद कोई अनहोनी हो सकती थी। वहीं दूसरी ओर अभी मासूम बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका उपचार मुरादाबाद के मंडल चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें