फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डेढ़ वर्ष के बालक पर कुत्ते का हमला, जगह-जगह नोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव बेहटा साहू में घर में घुसकर आवारा कुत्ते ने डेढ़ वर्षीय बालक दक्ष को निशाना बना दिया। शरीर में जगह-जगह नोचा है। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार किया गया है। बालक की मां ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह घर के काम में लगी थीं और उनका बेटा आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ता घर में घुस आया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद गांव में रोष पनप गया। ग्रामीणों ने कुत्ते पकड़वाने की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर बालक की हालत में सुधार हेा गया है। शरीर पर कई गहरे जख्म हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें