फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में अप्रशिक्षित चिकित्सक की मौत, तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बदायूं रोड पर बुधवार की शाम को आमने सामने से दो बाइक आपस में भिड़ गई। जिसमें एक अप्रशिक्षित चिकित्सक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की प्रेम नगर कालोनी निवासी सूरज कुमार (45) पुत्र पच्चू सिंह बदायूं जनपद की तहसील बिसौली के गांव पनौड़ी में क्लीनिक चलाते हैं। वह बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे गांव से बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
जब वह नगर के समीप पथरा तिराहे पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर पनौड़ी निवासी वीरेश ठाकुर समेत तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें चकनाचूर हो गई और बाइक सवार दूर जा गिरे। घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंच सूरज कुमार व वीरेश ठाकुर को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां चिकित्साधीक्षक डा. संतोष पटेल ने सूरज पाल को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल वीरेश ठाकुर को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। वीरेश सहित तीनों घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
सूरजपाल की मौत की सूचना पर परिजन अस्पताल में पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। सूरज कुमार अपने पीछे पत्नी राजरानी, पुत्र अवधेश कुमार, अजय कुमार तथा पुत्री अंजलि को छोड़ गया है। पत्नी राजरानी की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें