आनन-फानन एक निजी डाक्टर के पास लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हैं। पूरा गांव दुखी है।
थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली निवासी मुन्ने का बेटा कय्यूम (10वर्ष ) गांव के ही केके पब्लिक स्कूल का कक्षा पांच का छात्र है।
जबकि रियासत का बेटा अनस (7वर्ष) प्राथमिक विद्यालय का कक्षा दो का छात्र है। दोनों बृहस्पतिवार को स्कूल से आने के जयंत, फैसल व पकंज के साथ गांव के ही तालाब के पास खेलने के लिए चले गए। बताते हैं खेलते वक्त जैसे ही बरसात शुरू हुई तो पांचों बच्चे तालाब में नहाने चले गए। रस्सी को पकड़कर तालाब में नहाने के लिए पहले पकंज, अनस और कय्यूम उतर गए। जबकि, जयंत और फैसल तालाब के किनारे पर ही खड़े रहे। नहाते वक्त तीनों मासूम किसी गहरे गड्डे में पहुंच गए। इसके चलते तीनों डूब गए, लेकिन किसी तरह पकंज तो बाहर निकल गया। लेकिन, कय्यूम और अनस डूब गए।
यह देख मासूूूमों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर पास में ही खेत पर काम कर रहे गांव के ही सुभाष और भूरा मौके की तरह दौड़े और मासूमों की तलाश के लिऐ तालाब में कूद पड़े। लगभग पंद्रह मिनट की तलाशी के बाद दोनों ग्रामीणों ने मासूमों को बाहर निकाला और परिजनों के साथ मसूमों को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां पर देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस व तहसीलदार अरविंद तिवारी मौके पर पहुंच गए।
तहसीलदार ने बताया दो मासूम की मौत की जानकारी पर में गांव गया था। वह छोटे बच्चे है ऐेसे में उनको मुआवजा मिलना का प्रावधान नहीं है। फिर भी मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।