फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएनएस नरौरा की टीम ने चंदौसी रेलवे को 36 रनों से हराया

Wed, 22 Jan 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
धनारी के विद्यापीठ के मैदान पर किक्रेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी: स्रोत- आयोजक - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
धनारी। डीपी विद्यापीठ स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को डीएनएस नरौरा के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी कर चंदौसी रेलवे की टीम को 36 रनों से हराकर मुकाबला को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच इशू को मिला।
विज्ञापन


मंगलवार को डीपी विद्यापीठ स्कूल के मैदान पर डीएनएस नरौरा और चंदौसी रेलवे की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें डीएनएस नरौरा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीएनएस नरौरा की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज शशांक ने 63, इशू ने 40 व इशांत ने 19 रनों का योगदान दिया। चंदौसी रेलवे के गेंदबाज दीपक व अभिजीत और शुभम ने एक- एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौसी रेलवे की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन पर ही सिमट गई। इसमें बल्लेबाज दीपक ने 49 और शुभम ने 24 रन बनाए। डीएनएस नरौरा के गेंदबाज अंकित गुप्ता ने तीन और इशू ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में आदित्य यादव और पारस वार्ष्णेय रहे। स्कोरिंग सतीश राणा और ललित शर्मा ने की। इस दौरान अरविंद शर्मा, निशांत ग्रोवर, दिनेश चंद्र गुप्ता, डॉ. महावीर, सीताराम शर्मा, कुंवरपाल आदि मौजूद रहे। बुधवार को महाकाल और रॉक स्टार के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें