फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमयू की टक्कर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त,चालक भागा

Thu, 09 Nov 2017 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल-बिलारी रेलमार्ग पर ट्रेन की टक्कर से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल-बिलारी रेलवे लाइन पर हजरतनगर गढ़ी के निकट बुधवार को हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर को ट्रैक पर ही छोड़कर चालक मौके से ही भाग गया।
विज्ञापन


संभल में हातिमसराय रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या डीएमयू 74303 वापस संभल से बिलारी की ओर लौट रही थी। सिरसी स्टेेशन से निकलते ही हजरतनगरगढ़ी बिजली घर के सामने रेलमार्ग पर ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर के पीछे हैरो थी और चालक अचानक बीच रेल लाइन से ट्रैक्टर को निकाल रहा था। ट्रैक्टर लाइन से निकल पाता उससे पहले ही ट्रेन आ गई।

हजरतनगरगढ़ी निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर था। टोकन पोर्टर ने तत्काल रेल सुरक्षा बल को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही राजा का सहसपुर से रेल सुरक्षा बल के जवान पहुंचे। राजा का सहसुपुर स्थित चौकी के इंचार्ज सुरेश चंद्र ने बताया कि पोर्टर कृष्ण कुमार ने 3.33 बजे उन्हें हादसे की सूचना दी। चार बजे मौके पर पहुंचे। मौके पर पता लगा कि ट्रैक्टर बिना किसी क्रासिंग के रेल लाइन से गुजर रहा था। अचानक ट्रेन आने से हादसा हो गया है। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें