फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में गैरहाजिर दो अधिकारियों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने बैठक में गैरहाजिर दो अधिकारियों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

बाट माप अधिकारी का एक दिन तथा श्रम विभाग के सहायक आयुक्त का वेतन रोकने के दिए निर्देश
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व वादों एवं प्रवर्तन की समीक्षा के दौरान डीएम ने राजस्व वसूली बढ़ाए जाने पर जोर दिया। बैठक में गैरहाजिर होने पर बाट माप अधिकारी एक दिन का व श्रम विभाग के सहायक आयुक्त का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस बीच स्टांप निबंधन, व्यापार कर, परिवहन, वन विभाग, सिंचाई, खनन, विद्युत, खाद्य सुरक्षा व विविध देय आदि को लेकर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान तहसीलदारों से आरसी के सापेक्ष वसूली न करने वाले संग्रह अमीनों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। विद्युत देय पर बड़े बकायेदारों से वसूली करने को कहा। नायब तहसीलदार चंदौसी को चेतावनी जारी करते हुए बड़े बकायेदारों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए गोदामों की चेकिंग करने को कहा। खनन अधिकारी से अवैध खनन पर रोक लगाए जाने की बात कही। संभल में मेंथा पर जीएसटी चोरी की शिकायतों पर गंभीरता दिखाई जाए। दो पहिया वाहनों पर तीन सवारियों को रोकने समेत चालक के हेलमेट पहनने को लेकर भी गंभीरता दिखाई जाए। अधिशासी अधिकारी पॉलीथिन पर रोक लगाए जाने के लिए छापेमारी करें। इस बीच एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी समेत डीएफओ अरविंद कुमार, डीआईओ बृजेश कुमार व सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें