इस दौरान जेएसवाई (जननी सुरक्षा योजन) में खामी मिलने पर डीएम ने असमोली के एमओआईसी का वेतन रोक दिया।बुधवार को शाम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम मनीष बंसल ने डीपीओ से कहा कि सभी आशाएं, आंगनबाड़ी व एएनएम अपने कार्य के दौरान आई कार्ड प्रत्येक दशा में पहने। जेएसवाई के तहत लाभार्थियों का 30 सितंबर तक शत प्रतिशत भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए। सीडीओ कमलेश सचान व सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई व डॉ. कुलदीप कुमार आदिम, डीआईओ बृजेश कुमार, डीपीएम संजीव राठौर व जिले भर के एमओआईसी आदि रहे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मिशन के तहत संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों की भौतिक व वित्तीय समीक्षा की गई। इस दौरान जेएसवाई (जननी सुरक्षा योजन) में खामी मिलने पर डीएम ने असमोली के एमओआईसी का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
बुधवार को शाम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम मनीष बंसल ने डीपीओ से कहा कि सभी आशाएं, आंगनबाड़ी व एएनएम अपने कार्य के दौरान आई कार्ड प्रत्येक दशा में पहने। टीकाकरण को लेकर सीएमओ से कहा कि बच्चों के टीकाकरण का कार्य शत प्रतिशत कराएं। जेएसवाई को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने एमओआईसी असमोली का वेतन रोकने व एमओआईसी जुनावई को चेतावनी जाहिर की। जेएसवाई के तहत लाभार्थियों का 30 सितंबर तक शत प्रतिशत भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए। इस बीच डीएम ने आरसीएच की फीडिंग की कम प्रगति को लेकर सीएचसी पवांसा, बहजोई व जुनावई को विशेष निर्देश दिए। सीएमओ से कहा कि असमोली व पंवासा के सब सेंटरों का औचक निरीक्षण कराया जाए। परिवार नियोजन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करते हुए गोष्ठी व कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने को कहा। एचबी टेस्ट किट, बीपी टेस्ट किट वीएचएनडी सत्र में उपलब्ध न होने पर डीएम ने एमओआईसी गुन्नौर, चंदौसी, जुनावई व रजपुरा के अस्थायी वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। सीडीओ कमलेश सचान व सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई व डॉ. कुलदीप कुमार आदिम, डीआईओ बृजेश कुमार, डीपीएम संजीव राठौर व जिले भर के एमओआईसी आदि रहे।