फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी हमारे पूर्वज छोड़कर गए, हमें अपने बच्चों के लिए छोड़कर जाना होगा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। जिला गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में एक बैंक्वेट हाल में विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक ने जल बचाने की शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
हमें पानी की धरोहर हमारे पूर्वज देकर गए हैं और हमें अपने बच्चों के लिए उसको छोड़कर जाना है। हमें अपने जीवन में परिवर्तन करना होगा, तभी हम दूसरों को जल का उपदेश दे सकेंगे। बरसात में एक-एक बूंद को हमेशा संजोकर रखना है। जहां तालाब अंकित हैं और उन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। उन तालाबों का पता लगाकर हम उसमें तालाब का निर्माण कराएंगे।
गुन्नौर विधायक अजीत कुमार यादव ने कहा कि शहरों में जल एकत्र यानी संरक्षण करने के साथ ही नक्शे पास किए जा रहे हैं। जल को एकत्र करना हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए। अंत में विधायक ने सभी को जल बचाने की शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें