बहजोई। किसानों की फसल की उत्पादकता को लेकर डीएम मनीष बंसल ने विकासखंड के गांव भवन का दौरा किया।
बुधवार को डीएम ने किसान छत्रपाल सिंह के खेत में पहुंचकर गेहूं की फसल की कटिंग देखी। इस बीच डीएम ने गेहूं की फसल निकलवाकर क्रॉप कटिंग के मानक के मुताबिक उत्पादकता देखी। डीएम ने बताया कि अचानक कुछ खेतों को चुनकर उनकी फसल की उत्पादकता का आंकलन किया जाता है। इससे जिले में गेहूं की फसल की उत्पादकता का औसत निकलता है। इसके बाद फसल की उत्पादकता के आंकड़े शासन को भेजे जाते हैं। वहीं फसल की उत्पादकता कम होने पर फसल बीमा योजना के तहत किसानों को लाभ दिया जाता है। इसके अलावा डीएम ने फसल बीमा कराने पर जोर दिया। इस बीच नायब तहसीलदार चंदौसी दीपक कुमार जुरैल आदि रहे।