फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएम ने दिव्यांग बच्चों के साथ खेला लूडो

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने गांव रत्नपुर खुर्द केएसजे हाईस्कूल आवासीय दिव्यांग विद्यालय का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीडीओ गोरखनाथ भट्ट भी मौजूद रहे। डीएम ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रवण बाधित बच्चों के साथ कैरम व लूडो खेला। इस दौरान दृष्टिबाधित बच्चों ने डीएम को देश भक्ति के गीत सुनाए। इसके बाद डीएम व सीडीओ ने कक्षाओं में जाकर बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को चेक किया और श्रवण बाधित बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र को भी देखा। डीएम ने संबंधित को निर्देशित दिए कि मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय के तहत बच्चों के सहयोग से साफ सफाई का कार्य भी परिसर में कराया जाए। साथ ही, चिकित्सा सेवा को भी चेक करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि एलोपैथी के साथ-साथ होम्योपैथी एवं आयुर्वेद का भी शिविर लगाया जाए और दवाइयों की भी उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

आगामी उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक भी इसी विद्यालय में आयोजित की जाए। डीएम ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय की रसोई को चेक किया ओर बच्चों को फल भी वितरित किए। डीएम ने जिला पंचायती राज अधिकारी को विद्यालय में पथवे और शौचालय के निर्माण को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें