फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर किया जाए वैक्सीनेशन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में जिलाधिकारी गूगल मीट पर कोविड-19 महामारी संक्रमण के रोकथाम को अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग ली। कहा कि सभी गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। गांवों में बनी निगरानी समिति डोर टू डोर जाकर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

वर्चुअल मीटिंग में डीएम संजीव रंजन ने कहा कि प्रत्येक गांव में जलभराव की कोई भी समस्या नहीं रहनी चाहिए। गांव के अंदर किसी भी दशा में जलभराव नहीं होना चाहिए। निगरानी समितियों को गांव गांव में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक किया जाए। जिससे अधिक से अधिक वैक्सीनेशन हो सके। उन्होंने कहा कि लक्षण युक्त व्यक्तियों को गांव में ग्राम पंचायत एवं किसी एक मात्र स्थान पर रखा जाए। जिससे किसी अन्य ग्राम वासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
उन्होंने कहा कि गांव में दर्जी, मोची इत्यादि का कार्य करने वाले रोजगार विहीन व्यक्तियों को चयनित किया जाए। जिससे सरकार द्वारा इन लोगों को लाभांवित किया जा सके। निगरानी समितियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है। वह किट लक्षण युक्त व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

निगरानी समिति किट देने के साथ ही दवाई लेने के तरीके के बारें में भी जानकारी देगी। ताकि वह लक्षण मुक्त हो सके। सभी निगरानी समिति अपने-अपने क्षेत्रों में नजर बनाए रखें, कांटेक्ट रेसिंग शत प्रतिशत की जाए। मीटिंग में जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, सभी खंड विकास अधिकारी, न्याय पंचायत वार नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें