फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरातल पर दिखने चाहिए सभी विकास कार्य: जिलाधिकारी

विज्ञापन
बहजोई में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की जिला स्तरीय मासिक बैठक लेते डीएम अविनाश कृष्ण सिंह? - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बहजोई। विकास कार्यों को लेकर जिले भर के अधिकारी पूरी गंभीरता दिखाएं। विकास कार्यों के तहत होने वाले काम धरातल पर दिखने चाहिए। यह बात जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कही। वह कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए विकास कार्यों की मासिक समीक्षा कर रहे थे। सोमवार को दोपहर एक बजे करीब प्रारंभ हुई मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए भारत सरकार व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को लेकर अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभ दिलाएं। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्य को समय रहते पूर्ण करें। डीपीआरओ ग्रामीण अंचलों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में लापरवाही न बरती जाए। सभी एसडीएम लेखपालों को निर्देशित करें कि सामुदायिक शौचालयों के लिए जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराएं। विद्युत विभाग के अधिकारी खराब ट्रांसफार्मरों को समय से ठीक कराकर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। जल निगम के अधिकारी खराब इंडिया मार्का सरकारी हैंडपंप को तत्काल ठीक कराएं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों की विधवा व वृद्धा पेंशन बनवाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बच्चों की निशुल्क ड्रेस, किताब व मिड्डे मील आदि का अभिभावकों को वितरण एवं सत्यापन समय से कराएं।
इस बीच डीएम ने गन्ना भुगतान, खाद, बीज व दवा की उपलब्धता, राशन कार्ड व मनरेगा को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने सभी नगर पालिकाओं को निर्देशित करते हुए नगर पालिका क्षेत्र में पॉलीथिन चेकिंग कराए जाने की बात कही। इस बीच मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी समेत सीएमओ डा. अमिता सिंह, एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, पीडी रमेश चंद्र, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, डीएसडब्ल्यूओ शैलेंद्र कुमार गौतम, बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह, डीडी कृषि हीरा सिंह जीना, डीएओ नरेंद्र सिंह व डीसीओ कुलदीप सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें