फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएम ने किया शूटिंग रेंज के इंडोर हॉल की भूमि का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मनीष बंसल ने शूटिंग रेंज के इंडोर हॉल के निर्माण को लेकर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। मंगलवार को दोपहर सवा बारह बजे करीब डीएम नगर के काली मंदिर के मैदान में पहुंचे। 10 मीटर शूटिंग रेंज के इंडोर हॉल भूमि की माप की।
विज्ञापन

आरईडी के एक्सईएन आरके वर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि शूटिंग रेंज का शिलान्यास कराते हुए एक मार्च 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। इस बीच डीएम ने ईओ ज्ञानेंद्र सिंह से मैदान में ओपन जिम बनाने के लिए भी कहा। वहीं आरईडी के एक्सईएन ने बताया कि 28 लाख 73 हजार रुपये की लागत से 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग रेंज के इंडोर हॉल का निर्माण होना है। इसमें दफ्तर समेत स्टोर, चेंजिंग रूम, टॉयलेट व कार खड़ी करने के लिए पोर्च आदि का निर्माण शामिल है। इसके बाद डीएम ने डीआईओएस दफ्तर के निर्माण को लेकर आवंटित की गई भूमि का भी निरीक्षण किया और ईओ से जलभराव की निकासी की व्यवस्था करने की बात कही। डीआईओ बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें