जिलाधिकारी मनीष बंसल ने रूकनुद्दीन सराय और तुर्तीपुर इल्लाहा में आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए लगे शिविर का निरीक्षण किया। लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाएं और लोगों को जागरूक किया। पंचायत घर की दीवारों पर बैनर लगाकर गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रचार प्रसार करने पर बल दिया। कहा कि राशन डीलर को आयुष्मान कार्ड धारकों की सूची उपलब्ध कराएं। ताकि राशन डीलर द्वारा लोगों को जागरूक किया जा सके।
डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि ग्राम विकास अधिकारी को भी इसमें लगाया जाए। जिससे आयुष्मान कार्ड के कार्य में गति आ सके। रुकनुद्दीन सराय में आयुष्मान कार्ड का कार्य दो माह के अंतर्गत शत प्रतिशत हो जाना चाहिए। कहा कि जिन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बन जाए उनका नाम एक रजिस्टर में अंकित किया जाए, जिससे आयुष्मान कार्ड बनने के उपरांत कार्ड वितरित करने में आसानी रहे। तुर्तीपुर इल्ला में एक माह में आयुष्मान कार्ड का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। पंचायत भवनों में ट्यूब लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.पंकज कुमार विश्नोई, डा. हरविंद्र, डा.रंजन बघेल आदि रहे।