फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैरोई हयातनगर के रोजगार सेवक को डीएम ने किया बर्खास्त

सार

बनियाखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैराई हयातनगर के रोजगार सेवक संजीव पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए व मनरेगा कार्यों में पैसे लेने की शिकायत की गई थी। डीसी मनरेगा ने बताया कि जांच में ग्राम वासियों से आवास, व्यक्तिगत शौचालय एवं मनरेगा के कार्यों में रुपये लेने के आरोप सिद्ध हुए। इस मामले में जिला स्तरीय समिति द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा किए गए प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए रोजगार सेवक संजीव मोहन को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनियाखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैरोई हयातनगर के रोजगार सेवक संजीव मोहन को डीएम संभल ने बर्खास्त कर दिया है। उन पर आवास, शौचालय, मनरेगा कार्यों में रुपये लेने के आरोप थे। डीएम द्वारा कराई गई जांच में आरोप सही साबित हुए हैं। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद डीएम संभल ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बनियाखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैराई हयातनगर के रोजगार सेवक संजीव पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए व मनरेगा कार्यों में पैसे लेने की शिकायत की गई थी। इस मामले में डीसी मनरेगा एनएलआरएल रामायण सिंह, डीआरडीए के एई ने जांच की थी। डीसी मनरेगा ने बताया कि जांच में ग्राम वासियों से आवास, व्यक्तिगत शौचालय एवं मनरेगा के कार्यों में रुपये लेने के आरोप सिद्ध हुए। इसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा उसे हटाने का प्रस्ताव किया गया। इस मामले में जिला स्तरीय समिति द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा किए गए प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए रोजगार सेवक संजीव मोहन को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया ।
जांच में रुपये के आरोप सही पाए गए हैं तथा ग्राम पंचायत ने भी उसे हटवाने का प्रस्ताव दिया था। उन्हीं के आधार पर कार्रवाई करते हुए जैराई हयातनगर के रोजगार सेवक की सेवा समाप्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष बंसल, डीएम संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें