फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल एसपी का विदाई समारोह: 23 महीने बाद बिजनौर तबादला, कृष्ण कुमार की छलकी आंखें; डीएम भी हुए भावुक

Sat, 22 Aug 2026 08:28 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, संभंल

सार

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का 23 महीने बाद बिजनौर तबादला हो गया। शनिवार को आयोजित विदाई समारोह में कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए वह भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू देखकर डीएम अंकित खंडेलवाल भी भावुक नजर आए। 
विज्ञापन
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की विदाई में झलके आंसू - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभंल जिले में 23 महीने के कार्यकाल के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का बिजनौर जिले के लिए तबादला हो गया है। शनिवार को उनके विदाई समारोह में वह भावुक नजर आए। उनकी आंखों में आंसू देखकर डीएम अंकित खंडेलवाल भी खुद को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन




यह पल कार्यक्रम में सबसे भावुक बन गया। समारोह में पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। एसपी ने अपने कार्यकाल पर चर्चा करनी शुरू की। वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपराध नियंत्रण और महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया। यातायात व्यवस्था को भी प्रभावी और जनोन्मुखी बनाया। उनके कुशल नेतृत्व से पुलिस बल को नई ऊर्जा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और इस दौरान ही वह भावुक हो गए। उन्होंने भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित किया। समारोह सौहार्दपूर्ण और भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें