फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिवाली पर आतिशबाजी से जगमग हुआ आसमान

विज्ञापन
चंदौसी में दिवाली पर आतिशबाजी छोड़ते युवा - संवाद
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। दीपों के त्योहार दीपावली पर सोमवार रात शहर से लेकर गांव तक उल्लास का माहौल रहा। घर-घर में दीप जल उठे, रंग-बिरंगी लाइटों की सजावट से गलियां और बाजार रोशन हो गए। श्रद्धा भाव के साथ लोगों ने भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। वहीं युवाओं और बच्चों में आतिशबाजी को लेकर उत्साह नजर आया। इस दौरान रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा।
विज्ञापन

सोमवार पर दिवाली का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। देर शाम पूजन के बाद बच्चों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, वहीं महिलाओं ने घर के दरवाजे पर दीप जलाकर स्वागत की परंपरा निभाई। देर रात तक आसमान आतिशबाजी की चमक और रंगों की बरसात से जगमगाता रहा। लोगों ने अपने घरों और दुकानों को झिलमिलाती लाइटों, फूलों और दीपों से सजाया। दीपों की रोशनी में नहाए घरों और सड़कों ने पूरे शहर को स्वर्ग सा दृश्य बना दिया। त्योहार की रौनक रात देर तक बनी रही। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी दिवाली के उल्लास में डूबे नजर आए। जगह-जगह मिठाइयों का वितरण हुआ और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

चंदौसी में दिवाली पर आतिशबाजी छोड़ते युवा - संवाद

चंदौसी में दिवाली पर आतिशबाजी छोड़ते युवा - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें