फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 21 करोड़ जारी, जल्द शुरू होगा रेल ओवरब्रिज का निर्माण

Tue, 05 Mar 2024 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर में मंडी समिति डबल फाटक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। शासन ने सेतु निगम को 21 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। सेतु निगम की सूचना पर बिजली विभाग प्रस्तावित आरओबी के आसपास की विद्युत लाइन हटाने का स्टीमेट तैयार कर रहा है। साथ ही वन विभाग की एनओसी के लिए भी आवेदन किया गया। अभी रेलवे के हिस्से का टेंडर होना बाकी है।
विज्ञापन

चंदौसी में मंडी समिति फाटक पर आरओबी मार्च 2023 में स्वीकृत हुआ था। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी और डीएम मनीष बंसल के प्रयास के स्वीकृति मिलते ही शासन ने 21 करोड़ की धनराशि भी सेतु निगम के लिए जारी कर दी थी। पर रेलवे की ओर से करीब आठ माह तक मामला अटका रहा। रेलवे ने स्वीकृति दे दी और ड्राइंग भी पास हो गई है। सेतुनिगम ने निर्माण के लिए बरेली की एजेंसी को टेंडर किया है। मंडी समिति फाटक के दोनों करीब 700 मीटर तक पेड़ और बिजली की लाइन हटाई जानी है। सेतुनिगम ने दोनों विभागों को पत्र लिखकर भेज दिए हैं। बिजली के खंभे, लाइन हटाने के लिए आने वाले खर्च का विभाग का स्टीमेट तैयार कर रहा है। सेतुनिगम की ओर स्टीमेट जमा करते ही विभाग खंभे व लाइन हटा देता। वही इसी सप्ताह सेतुनिगम ने पेड़ काटने की एनओसी के लिए वन विभाग को आवेदन कर दिया है। धीरे धीरे काम आगे बढ़ रहा है।
पुलिस से यातायात की व्यवस्था के लिए मांगा सहयोग
मंडी समिति फाटक पर आरओबी का काम शुरू होते यातायात प्रभावित होगा। इस दौरान यातायात को दूसरी ओर डायवर्ट किया जाएगा। इस संबंध में सेतुनिगम ने एसपी संभल को पत्र लिखा गया। यह भी सूचना मांगी है कि मंडी समिति फाटक पर यातायात को किस ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

-
रेलवे की गति धीमी
चंदौसी के मंडी समिति फाटक पर प्रस्तावित आरओबी की स्वीकृति रेलवे में आठ माह तक अटकी रही। स्वीकृति मिली तो ड्राइंग पास होने में एक माह से अधिक का समय लग गया। ड्राइंग की स्वीकृति के बाद रेलवे के हिस्से के निर्माण का स्टीमेट बनने और टेंडर की स्वीकृति का इंतजार है। रेलवे का काम धीमी गति से चल रहा है।
-
मंडी समिति फाटक पर निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। बिजली विभाग का स्टीमेट बनते ही उसे जमा कर दिया जाएगा। लाइन हटाने और पेड़ काटने के साथ ही सेतुनिगम की ओर से निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -शशिकांत, एक्सईएन सेतुनिगम मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें