चंदौसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आजमगढ़ से यूपी समेत सात राज्यों को विकास परियोजनाओं की सौगात दी। गांव अल्हेदादपुर चंपू में पीएम वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखा गया । इस दौरान डीएम मनीष बंसल और राज्यमंत्री गुलाब देवी के प्रतिनिधि रामपाल सिंह ने जनपद की 25 सड़कों का लोकार्पण किया।
जिले में चंदौसी -बिसौली मार्ग से रहोली चितौरा मार्ग समेत 25 सड़कों का करोड़ों रुपये की लागत से निर्माण पूरा हुआ। रविवार को लोक निर्माण विभाग की तरफ से कार्यक्रम आयोजित कर सड़कों का लोकार्पण कराया गया। अल्हेदादपुर चम्पू में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आजमगढ़ से प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम प्रसारण दिखाया गया।
इसके बाद डीएम मनीष बंसल और राज्यमंत्री गुलाब देवी के प्रतिनिधि ने बटन दबाकर जनपद की 25 सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश, एसडीएम चंदौसी नीतू रानी, क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार पूर्व एमएलसी चौधरी चंद्रपाल सिंह, गिरिराज किशोर मौर्य, अंकुर अग्रवाल, अवधेश प्रताप सिंह, रामजी तोमर, शरद शर्मा, अभिनव शर्मा, विनोद शर्मा, पंकज शर्मा, उपेंद्र शर्मा आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक विनोद कुमार बिन्नी ने किया।