फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिला अस्पताल के टेक्नीशियन की हादसे में मौत

Fri, 04 Apr 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर के पास गवां मार्ग पर बृहस्पतिवार की बाइक सवार गवां निवासी जिला अस्पताल के एक्सरे टेक्नीशियन आशुतोष शर्मा (36) को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जिला अस्पताल भेजा है। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि उनके पति आशुतोष शर्मा जिला अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। चार दिन पहले ही चंदौसी सीएचसी के लिए तबादला हो गया था। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से गांव इमरतपुर स्थित देवी मंदिर पर पूजा करने की बात कहकर घर से निकले थे। रात को करीब साढ़े आठ बजे हादसे की सूचना मिली। बताया कि परिवार में दो बेटी व एक बेटा है। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद संभल-गवां मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से जान गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें