फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। छुट्टा पशुओं से परेशान जहानपुर गांव के किसानों ने रजपुरा ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द ही इन पशुओं से छुटकारा नहीं मिलने पर क्षेत्र से छुट्टा पशुओं को एकत्र कर ब्लॉक परिसर में लाकर छोड़ने की चेतावनी दी। किसानों ने कहा कि छुट्टा पशु उनकी फसल को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में छुट्टा गोवंशीय पशु की बड़ी तादात है। यह पशु रात दिन फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान सर्द मौसम में रातभर जागकर अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं। इतना ही नहीं यह पशु हमलावर भी हो चुके हैं। सड़कों पर इनकी वजह से हादसे हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि छुट्टा पशुओं की वजह से फसलों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। शासन प्रशासन भी किसानों की समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। छुट्टा पशुओं के आतंक से आक्रोशित रजपुरा क्षेत्र के जहानपुर गांव के करीब दो दर्जन से अधिक किसान बृहस्पतिवार की सुबह रजपुरा ब्लॉक परिसर पहुंच गए।
बीडीओ कार्यालय के सामने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बीडीओ की गैर मौजूदगी में पंचायत सचिव पंकज कुमार ने किसानों से वार्ता की। शनिवार तक समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान संतोष कुमार, छोटे सिंह, प्रेमपाल सिंह, नत्थू सिंह, किशनलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें