संभल। रजपुरा में मंगलवार की शाम छह बजे के करीब रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से बब्बू, अनवार, गफ्फार व दूसरे पक्ष से मुन्नी, गुड्डो, रुखसाना, मोहसिन घायल हुए हैं। विवाद की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। घायल गफ्फार की हालत नाजुक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है। घायलों को उपचार के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।