रजपुरा। थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में हवन के बाद खाने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने दो सगे भाइयों के साथ मारपीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।पीड़ित रज्जन ने बताया कि बुधवार को उसके घर पर हवन का आयोजन था, जिसमें रिश्तेदार भी शामिल होने आए थे। जब रिश्तेदारों को खाने के लिए बुलाया गया, उसी दौरान पड़ोस के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए पीड़ित के भाई बाबू को भी पीट दिया गया। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव परतापुर निवासी मनोज, अमरपाल, सोमवीर और नेमचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद