गुन्नौर। गांव कन्हुआ नगला में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में एक पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। एक पक्ष से महिला नीरज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दूसरे पक्ष से पांच से छह के बीच लोग उसके घर पर आए और पीड़िता व उसके परिवार के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। पीड़िता ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। मारपीट में उसके गंभीर अंदरूनी चोटें आई है। वहीं, दूसरे पक्ष से जसोदा ने तहरीर देकर बताया कि उसके घर पर सामने वाले पक्ष के तीन लोग लाठी - डंडे लेकर आए और महिला व उसके परिवार के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर लेकर घायलों को मेडीकल के लिए भेजा। संवाद