फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दीवार लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, सात पर कार्रवाई

Thu, 28 Aug 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। गांव फरीदपुर में मंगलवार देर रात एक घर का दरवाजा दीवार लगाकर बंद करने को लेकर दो पक्षों मारपीट-पथराव हो गया। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात गांव फरीदपुर में दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट पथराव की घटना हुई थी। पथराव में एक पक्ष से हिमांशु व गिरीश मामूली रूप से चोटिल हो गए। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से लालाराम, पंचम, महेश, अभिषेक, सत्यपाल, राहुल और बॉबी को हिरासत में ले लिया। किसी भी तरफ से कोई फायरिंग नहीं की गई। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। बताया कि मंगलवार सुबह के समय में भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें दोनों पक्ष से दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें