फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लंबित ऋण आवेदनों का एक सप्ताह में निस्तारण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सोमवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैंक और विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शासन की प्रमुख योजनाओं के तहत लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऋण आवेदन में कमी मिलने पर एक सप्ताह के भीतर विभाग को सूचित किया जाए। पात्र आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित या अस्वीकृत न करें। स्वीकृत ऋण की जानकारी पोर्टल पर तत्काल अपडेट की जाए। उन्होंने अधिक लंबित आवेदन वाले बैंकों को विशेष शिविर लगाकर निस्तारण करने को कहा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और प्रधानमंत्री स्वनिधि जैसी प्रमुख योजनाओं की भी समीक्षा हुई।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के खाते खोलने और सीसीएल प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया। लंबित आवेदनों की निगरानी के लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और क्षेत्रीय प्रबंधक का एक व्हाट्सएप समूह बनाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन




लंबित ऋण आवेदनों का एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करेंआवेदन में कमी मिलने पर संबंधित विभाग को तत्काल बताएं, पात्र आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखें
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैंकों के जिला समन्वयकों, आरएम और संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शासन की प्रमुख योजनाओं के तहत लंबित, स्वीकृत और अस्वीकृत ऋण आवेदनों की बैंकवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऋण आवेदन प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर यदि कोई कमी मिलती है तो संबंधित विभाग को तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि आवेदक से समन्वय कर कमी दूर कराई जा सके। उन्होंने कहा कि पात्र आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित या अस्वीकृत न किया जाए और स्वीकृत ऋण की जानकारी संबंधित पोर्टल पर तत्काल अपडेट की जाए।
उन्होंने अधिक लंबित आवेदन वाले बैंकों को विशेष शिविर लगाकर निस्तारण करने तथा आरएम को नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, ओडीओपी, ओडीओसी, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की भी समीक्षा की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के खाते खोलने और सीसीएल प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। ऋण प्राप्त लाभार्थियों की हर माह बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने तथा लंबित आवेदनों की मॉनिटरिंग के लिए जिलाधिकारी, सीडीओ और आरएम का छोटा व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा, उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार, एलडीएम ललित रॉय सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न बैंकों के आरएम व जिला समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें