फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बीमा धोखाधड़ी रोकने के लिए विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बीमा धोखाधड़ी रोकने के लिए सोमवार की सुबह 11 बजे चंदौसी के नजदीक बहजोई मार्ग स्थित एक होटल में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व बीमा पॉलिसी से संबंधित विभाग के अधिकारी व अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। बीमा धोखाधड़ी रोकने के लिए विशेषज्ञों के द्वारा विचार विमर्श होगा। इसमें सुधार पर जोर दिया जाना है। जिससे गिरोह धोखाधड़ी कर नुकसान न पहुंचा सकें। मालूम हो संभल पुलिस बीमा पॉलिसी के करोड़ों रुपये गबन करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा कर चुकी है। 50 से ज्यादा आरोपी जेल जा चुके हैं। चार हत्या के मामले भी पुलिस सुलझा चुकी है। यह हत्याएं भी बीमा पॉलिसी की रकम को हड़पने के लिए की गई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें