फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संरक्षा सेमिनार में रेल दुघर्टनाओं को रोकने पर हुई चर्चा

Sat, 18 May 2024 04:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर के रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में शुक्रवार को संरक्षा सेमीनार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेमीनार में रेलवे कर्मचारियों व यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दुर्घटनामुक्त रेलवे प्रणाली बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही मुख्य संरक्षा अधिकारी डिंपी गर्ग ने विंडो ट्रेलिंग और यार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे मुख्य संरक्षा अधिकारी डिंपी गर्ग दिल्ली से टीम के साथ विशेष कोच दृष्टि से नगर के रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर उन्होंने रेलवे के ट्रेनिंग स्कूल में पहुंचकर क्लास रूम, केंद्रीय भोजनालय, नवनिर्मित छात्रावास का निरीक्षण किया। साथ ही मैस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इसके बाद मुख्य संरक्षा अधिकारी ने संरक्षा सेमीनार में संरक्षा विषय पर व्याख्यान किया। उन्होंने रेलवे दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों को बताया। साथ ही कर्मचारियों व यात्रियों को लेकर रेलवे प्रणाली को दुर्घटना मुक्त बनाने पर चर्चा की। इसके अलावा रोलिंग स्टॉक के आधुनिकरण, सिग्नलिंग प्रणाली के परिष्कार, ट्रैक ट्रेलिंग लोड में वृद्धि के साथ साथ हाईस्पीड ट्रेनों की शुरूआत के कारण रेलवे विभाग में हुए परिवर्तनों के बारे में बताया। इस मौके पर उप मुख्य संरक्षा यांत्रिकी जितेंद्र कुमार, दिनेश भगत, एसपी तिवारी, प्रशांत र्श्मा, सुगंधा सिंह, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें