फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फैली भगवान गणेश की प्रतिमा के दूध पीने की चर्चा

विज्ञापन
संभल जिले के चंदौसी में आवास विकास में स्थित शिवालय पर भगवान गणेश की मूर्ति को दूध पिलाते श्रद्धा - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। रविवार शाम शहर में भगवान गणेश की प्रतिमा के दूध पीने की चर्चा फैल गई। जिस कारण मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे शहर में फैली चर्चा के बाद आवास विकास कॉलोनी स्थित शिवालय मंदिर, मुंसिफ रोड स्थित शिव मंदिर, सीता रोड स्थित मूंछों वाले शिव मंदिर, मौलागढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सुभाष रोड स्थित शिव मंदिर पर भगवान गणेश की प्रतिमा को दूध पिलाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

भक्तों ने चम्मच से भगवान गणेश की प्रतिमा को दूध पिलाने का दावा किया। शनिवार को भी शहर में अफवाह उड़ी थी कि शिव मंदिरों में लगी नंदी की प्रतिमा दूध पी रही है। इसके बाद श्रद्धालुओं दूध लेकर शिव मंदिरों जुटने शुरू हो गए थे। बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व भी शहर में प्रतिमाओं के द्वारा दूध पीने की चर्चा फैली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें