फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चिमियावली की दिव्यांग मंजू को मिलेगा महिला सशक्तीकरण सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति की बैठक में वर्ष 2026 के सम्मानों की घोषणा की गई। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी का चयन प्रदेश गौरव सम्मान के लिए, जबकि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी का चयन सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन व के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया का चयन महात्मा गौतमबुद्ध शांति सम्मान के लिए किया गया है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व महासचिव कुसुम ने संयुक्त रूप से वर्ष 2026 के सम्मानों की पहली सूची जारी की। बताया कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी को भारत-रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर प्रतिभा सम्मान, एटा के जिला जज (एमएसीटी) का चयन साबित्री बाई फूले सम्मान, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली के उपनिदेशक नसीम नकबी का चयन साहित्य रत्न, कमल कौशल वार्ष्णेय का चयन संभल गौरव, चिमियावली गांव निवासी दिव्यांग मंजू का चयन महिला सशक्तिकरण सम्मान के लिए किया गया है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर खुम्मार की सहायक अध्यापिका जबेरिया तारिक का चयन हम्माद अहमद स्मृति अवार्ड, वर्ष 2026 के शिक्षक कर्त्तव्यनिष्ठ सम्मान के लिए डॉ.राष्ट्रवर्धन, डॉ. अमृतेश अवस्थी, डॉ. अजय कुमार, नुशक सबा, मनोज कुमार, मनोज कुमार शर्मा, डॉ. नेहा मलय का चयन किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा ने बताया कि सम्मानों की दूसरी सूची शीघ्र ही घोषित की जाएगी। बैठक में नाहिद रजा, रूबी, चिंकी दिवाकर, मंजू सक्सेना, मन्तशा तौफीक, आसिया जूही, चांदनी खान, प्रदीप कुमार गुप्ता, रजनी कान्ता चौहान आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें