फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को लेकर व्यापारियों-वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 26 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
जिला मुख्यालय को लेकर  जिला निर्माण मंच का प्रदर्शन जारी है। मंच लगातार चंदौसी अथवा बहजोई के बीच हाइवे पर जिला मुख्यालय की मांग करता आ रहा है। गुरुवार को जिला निर्माण मंच को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने अपना समर्थन दिया।



 अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने तहसील गेट पर नारेवाजी कर प्रदर्शन किया। मंच के संयोजक विनोद शर्मा ने कहाकि जब पूरा जनपद पंवासा में जिला मुख्यालय का विरोधी है, तो जनभावनाओं की अनदेखी कर प्रदेश सरकार वहां मुख्यालय के लिए क्यों प्रयासरत है।
विज्ञापन




 पंवासा में मुख्यालय बनना किसी के लिए सुविधाजनक नहीं है। पंवासा मुख्यालय की अधिसूचना को निरस्त किया जाए। तहसील बार अध्यक्ष अमर सिंह ने कहाकि हाइवे को छोड़कर हमें मुख्यालस किसी भी स्थान में स्वीकार नहीं है मझावली मिल को अधिग्रहण कर मुख्यालय बनाया जाए।
व्यापारी कृष्ण गोपाल, प्रवीण रत्नम, नरेश चंद्र अग्रवाल, सागर गुप्ता प्रेम ग्रोवर, विनोद गोयल ने कहाकि चंदौसी को जिला नहीं बनाया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मंच जब भी अपील करेगा व्यापार मंडल बाजार बंद कर उसे समर्थन देंगे।



प्रदर्शन में राजेंद्र सिंह, शिवओम शर्मा, मुकेश कुमार, छत्रपाल सिंह, विनोद प्रिंस, राघव सिंह, अशोक शर्मा, रुकमेश बंधु, विपिन गुप्ता, राकेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, प्रभात कृष्णा, प्रजीत लालू, राजीव हाजी शामिल रहे।
विज्ञापन

चंदौसी जिला बनाओ युवा संघर्ष समिति के संयोजक अशोक कुमार एडवोकेट ने कहाकि पंवासा में जिला मुख्यालय किसी को भी स्वीकार्य नहीं है, ऐसे में मझावली के पास ही मुख्यालय बनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें