फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरमई के मनाने पर भी नहीं माने दद्दा

Thu, 26 Jan 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
विज्ञापन
इस दौरान दद्दा और उनके समर्थकों ने सपा प्रत्याशी राम खिलाड़ी सिंह यादव के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली तो सांसद ने विधायकों को टिकट देना सियासी मजबूरी बता दिया। आखिरकार दद्दा नहीं माने, उन्होंने टिकट बदलने की मांग रख दी। इस पर सांसद ने चौबीस घंटे में जवाब देने की बात कही। लेकिन, दद्दा ने नामांकन कराने जिद पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन



सपा के गढ़ गुन्नौर में विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है।  लेकिन, पौत्र सुमित यादव के लिए टिकट की मांग कर रहे मुलायम सिंह यादव के करीबी पूर्व एमएलसी ऋषिपाल सिंह दद्दा ने बगावत करते हुए चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। इससे पार्टी में खलबली मच गई है। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ऋषिपाल सिंह दद्दा को मनाने पहुंचे थे।

लेकिन दद्दा अपने निर्णय से टस से मस नहीं हुए। इस पर मंगलवार को मुलायम परिवार के सदस्य और बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव उन्हें मनाने उनके आवास पर पहुंच गए। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां, प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू यादव, जिला कोषाध्यक्ष गालिब खां सहित कई अन्य नेता भी पहुंचे। दद्दा के समर्थक भी बड़ी सख्या में जमा हो गए।
विज्ञापन


ऋषिपाल सिंह यादव दद्दा ने अपना दर्द बयां किया कि जिस दिन उन्होंने बदायूं में बवनवारी सिंह यादव को टिकट कराया, उसी दिन से पार्टी में मुझे किनारा किया जाने लगा। मेरा बेटा व भाई भी मुझसे नाराज हुए, हमेशा के लिए दुनियां से चले भी गए लेकिन मैने पार्टी नहीं छोड़ी। जिसे बनाया, वही अब उन्हें बोलने नहीं देता। सांसद व जिलाध्यक्ष ने भी कभी उनसे कोई संपर्क नहीं रखा। कमजोर व बुजुर्ग समझकर पुरानी फाइल समझा गया। इसलिए अब वह राम खिलाड़ी को चुनाव नहीं लड़ाएंगे, खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे।


सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पिता-पुत्र की जंग में विधायकों को टिकट देना पार्टी की मजबूरी बन गई। क्षेत्रीय रिपोर्ट पर काम नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री से भी गुन्नौर से लड़ने का आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने अभी कहीं से भी चुनाव लड़ने का मन नहीं बनाया है। दद्दा के सम्मान में जो गलतियां हुई, उन्हें सुधारा जाएगा। लेकिन इसी बीच समर्थक टिकट बदलने की मांग करने लगे।

 इसके बाद सांसद धर्मेद्र यादव, ऋषिपाल सिंह दद्दा, प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू, जिलाध्यक्ष फिरोज खां आदि कुछ अन्य समर्थकों के साथ बंद कमरे में वार्ता करने गए। मनाने की भरपूर कोशिश की लेकिन दद्दा अपने रुख पर कायम रहे। सांसद ने कहा कि उनकी मांगों को हाईकमान के सामने रखकर चौबीस घंटे में जवाब देंगे। 

आज दिग्गज कराएंगे अपने नामांकन
संभल (ब्यूरो)।  कड़ी सुरक्षा और चौकसी के बीच संभल जिले की बहजोई स्थित कलक्ट्रेट में  बुधवार को सियासी दिग्गजों के नामांकन होंगे। कलक्ट्रेट के पास हाइवे पर अगर किसी  प्रत्याशी या उसके समथकों ने जाम लगाया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई  जाएगी। पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। नामांकन कक्ष तक  प्रत्याशी के साथ उसके प्रस्तावक और समर्थक ही जा सकेंगे।

वाहन कलक्ट्रेट  से 100 मीटर की दूरी पर रहेंगे। सपा के संभल विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद, असमोली क्षेत्र की सपा उम्मीदवार पिंकी यादव, सर्व समभाव पार्टी के  प्रत्याशी रामसरन यादव, बसपा के असमोली क्षेत्र के उम्मीदवार पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां, संभल विधानसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलेमीन के उम्मीदवार जियाउर्रहमान बर्क नामांकन करेंगे। एसपी बालेंदु भूषण ने बताया कि नामांकन के दौरान प्रत्येक प्रत्याशी के काफिले पर नजर रहेगी। पूरी प्रक्रिया की  वीडियोग्राफी होगी। अगर कहीं आचार संहिता का उल्लंघन होगा तो रिपोर्ट दर्ज  करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

सपा के स्टार प्रचारकों में सांसद जावेद अली खां का भी नाम
संभल। राज्यसभा के सदस्य जावेद अली खां को सपा ने विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। वे इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव और 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के स्टार प्रचारक रहे हैं।

 जावेद अली 1994 से समाजवादी पार्टी में हैं। सपा में आने से पहले वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। समाजवादी पार्टी में आने के बाद वह कई अहम मसलों में सपा के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के सिपहसलार के तौर पर काम कर चुके हैं। हाल में ही जब सपा में रार हुई तो उन्होंने आगे बढ़कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफदारी की थी। वे मानते हैं सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा का भविष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें