संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर सराय में मिट्रटी खोदते समय ढांग गिर गई। इसमें मुन्नी (50) पत्नी रमेश दब गईं। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह महिला को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि मुन्नी रविवार की सुबह करीब दस बजे गांव के बाहर से मिट्टी खोदने गई थीं। इसी दौरान हादसा हो गया। बताया कि घर में कुछ मिट्टी का काम किया जाना था। इसलिए वह मिट्टी निकाल रही थीं। ढांग बनने का ध्यान नहीं दिया। अचानक गिरी ढांग के नीचे दब गईं। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह निकाला और सूचना दी। वहीं जिला अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है।