फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिल्ली की फैक्टरी में सेल फटने से धनारी के युवक की मौत

Thu, 17 Jul 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। गांव भिरावटी निवासी नुसरत अली (22) की मंगलवार रात दिल्ली की सेल फैक्टरी में हुए हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि युवक दिल्ली में खिलौने के सेल बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी नुसरत अली, उसके चचेरे भाई मुशर्रफ अली और आसिफ दिल्ली के मुस्तफाबाद में खिलौने के सेल बनाने की फैक्टरी में काम करता थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे करीब फैक्टरी में एक साथ कई सेल चार्ज हो रहे थे। अचानक एक साथ कई सेल फट गए, जिसमें नुसरत अली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके दोनों चचेरे सहित अन्य कर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि सेल में ज्वलनशील केमिकल भरा जाता है, जिससे फैक्टरी में भी आग फैल गई थी। बुधवार को शव घर आया तो परिवार में कोहराम मच गया।

घर में चल रही थी शादी की तैयारी, खुशियां गम में बदलीं
परिजनों ने बताया कि नुसरत की शादी रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला के एक परिवार में तय हो चुकी थी। उसकी दुल्हन की गोद भराई 20 जुलाई को होनी थी, जबकि शादी की 20 जुलाई को तय होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। खुशी का माहौल था। हादसे में नुसरत की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें