चंदौसी। श्री रघुनाथ आश्रम में बृहस्पतिवार को स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट की ओर से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पाठ के आयोजन से आश्रम का माहौल भक्तिमय हो गया। पूरा परिसर बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।
बृहस्पतिवार को श्री रघुनाथ आश्रम में सुंदरकांड की शुरुआत विधिविधान से पूजा अर्चना कर की गई। जिसके बाद गणेश व सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण व श्रीराम स्तुति का गायन हुआ। फिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सुंदरकांड की चौपाइयों का व्याख्यान किया। पाठ के बीच-बीच में भजनों का दौर शुरू हुआ। भजनों की शृंखला में केजी शर्मा ने मोहन से दिल क्यों लगाया है, ये मैं जानू या वो जाने एवं मुकेश आचार्य ने जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले और अजय सक्सेना ने बस इतना बता दे कान्हा तेरा रंगा काला क्यूं आदि भजनों की प्रस्तुति दी।
पाठ के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पारुल गोयल, सचिन शर्मा, जेएन मिश्रा, राजीव मिश्रा, कल्पना वाष्र्णेय, उमा शर्मा, मीरा वाष्र्णेय, संजीव वाष्र्णेय, सुरेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।