फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिला न्यायालय में पेशी पर आई महिला की बिगड़ी हालत, सीएचसी में कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिला न्यायालय में पेशी पर आई पति की हत्यारोपी महिला की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस अपने वाहन से महिला को सीएचसी में लेकर पहुंची। यहां महिला का उपचार कराया गया। तबीयत ठीक होने पर न्यायालय में महिला की पेशी कराई गई।
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला शिव काॅलोनी निवासी महिला दामिनी अपने पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। महिला बुुधवार को जेल से अपने प्रेमी के साथ पेशी पर आई थी। जिला कारागार पहुंचने पर महिला के सीने में दर्द होने लगा तो जिला कारागार से आई पुलिस वाहन से महिला को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां उपचार के बाद महिला के सीने का दर्द कम हो गया। इसके बाद पुलिस महिला को जिला न्यायालय ले गई।
महिला के पति की मौत सितंबर 2016 में हुई थी। इसके बाद वह अपने किराएदार प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। मृतक के छोटे भाई ने अपनी भाभी व उसके प्रेमी राजू पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को अप्रैल 2018 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तभी से महिला व उसका प्रेमी जिला कारागार मुरादाबाद में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें