फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डिप्टी सीएम कल श्री कल्कि धाम आएंगे, कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में बुधवार को श्री कल्कि जयंती उत्सव का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल होने के लिए आएंगे। डिप्टी सीएम का कार्यक्रम जारी हो गया है।
विज्ञापन

वह ऐंचोड़ा कंबोह दोपहर 1.30 बजे पहुंचेंगे। श्री कल्कि धाम समिति के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के नेतृत्व में श्री कल्कि जयंती उत्सव आयोजित हो रहा है। जिसकी तैयारी तेजी से चल रही हैं। सोमवार को पीठाधीश्वर ने समिति के साथ बैठकर तैयारियों की समीक्षा की है। डिप्टी सीएम का कार्यक्रम जारी हो गया है। वह श्री कल्कि धाम पहुंचकर शिलादान पूजन करेंगे व गर्भ गृह के दर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें