फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डिप्टी सीएम ने योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सदर तहसील सभागार में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

बीएसए अलका शर्मा ने परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 1 लाख 52 हजार 594 नामांकन हुए हैं। इनमें अधिकांश विद्यार्थियों का डाटा डीबीटी पोर्टल पर फीड कर दिया गया है, ताकि बच्चों को डीबीटी योजना का लाभ मिल सके। डिप्टी सीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प, विद्यालयों की चहारदीवारी और मिड डे मील योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त मिड डे मील उपलब्ध कराया जाए।
डीआईओएस से विद्यार्थियों की संख्या और जर्जर विद्यालयों की जानकारी मांगी गई। वहीं, पशुपालन विभाग से निराश्रित गोवंशों की स्थिति पर जानकारी ली गई। सहभागिता योजना के तहत लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन की प्रगति से अवगत कराया। डीएम ने बताया कि जिले में वर्तमान में चकरोडों और दो हेक्टेयर या उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों से अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जनपद संभल ने राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में अच्छी सफलता हासिल की है। डीएम और एसपी के नेतृत्व में टीमवर्क सराहनीय है।
बैठक में डीएम, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी निधि पटेल और क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें