संभल। हिंसा की साजिश रचने और झूठी बयानबाजी के आरोप में चार माह से जेल में बंद जामा मस्जिद के सदर जफर अली को बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल सकी। उन्हें 23 मार्च को भी बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद ही उनकी गिरफ्तारी कर ली थी। तब से ही वह मुरादाबाद की जेल में बंद हैं। सेशन कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद परिजन हाईकोर्ट गए थे। संवाद