संभल। कई दिन से निकल रही धूप रविवार को नहीं खिल सकी। दिनभर बादल छाए रहे और कई बार मामूली बूंदाबांदी भी हुई। इसका असर तापमान पर पड़ा और चार डिग्री तापमान लुढ़क गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 दर्ज किया गया था। रविवार को यही न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय घने कोहरे से यातायात बाधित रहा। दिनभर धूप नहीं निकलने से लोग भी अलाव से राहत पाते नजर आए। मालूम हो कई दिनों से लगातार धूप खि ल रही थी।
रविवार को धूप नहीं निकली और इससे ही तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सर्द हवाओं ने भी सर्दी के अहसास को बढ़ाया।
सीएचसी संभल के डा. नीरज शर्मा ने बताया कि इस मौसम में सबसे ज्यादा एहतियात बरतने की आवश्यकता होती है। तापमान का उतार चढ़ाव ही बीमार करता है। बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा जल्दी इस मौसम की चपेट में आ जाते हैं।