फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्षीय बालक में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मंगलवार को जिला अस्पताल में एंटीजन किट से हुई जांच के दौरान गांव खानपुर निवासी चार वर्षीय मासूम बालक में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 12 हो गई है] जिसमें दो लोगों की डेंगू की चपेट में आने से मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस गांव में कोई शिविर नहीं लगाया गया है। गांव में गंदगी होने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी का कहना है कि गांव में शिविर लगवाया जाएगा और ग्रामीणों की जांच कराई जाएगी, जिससे बुखार की स्थिति का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें