फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डॉ.आंबेडकर प्रतिमा के पास जनसेवा केंद्र बनाने का विरोध, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के नजदीक जन सेवा केंद्र बनाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान पति ने पहले भी पंचायत घर को तुड़वाकर उस स्थान पर ग्राम पंचायत सचिवालय बनवा दिया। अब उसके बराबर में खाली पड़ी भूमि पर जन सेवा केंद्र की बुनियाद खुदवा दी है।जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

दरअसल, बृहस्पतिवार को गांव मढ़न में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के नजदीक जन सेवा केंद्र के कमरे की बुनियाद खोदी जा रही थी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति से इस बुनियाद के बारे में जानकारी की तो उन्होंने जन सेवा केंद्र बनवाए जाने की बात कही गई। इसी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीण इसका विरोध कर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि 1995 से बाबा साहब की शोभायात्रा यहीं से प्रारंभ होकर यहीं पर आकर समाप्त होती है।
ग्राम प्रधान के पति बलवीर सिंह ने बताया कि इस स्थान पर पहले पंचायत घर जर्जर था। पंचायत घर को तुड़वा कर ग्राम पंचायत सचिवालय बनाया गया है। उसी के बराबर में जनसेवा केंद्र बनाया जाना है लेकिन लोगों ने विरोध किया तो काम को रुकवा दिया है। साथ ही अधिकारियों को भी जानकारी दे दी है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में नीटू कुमार, महेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, कोमल सिंह, तेजपाल सिंह, संदीप कुमार, चंद्रपाल सिंह, जयपाल सिंह, उमराव सिंह राजवीर सिंह, राहुल सिंह, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें